जरूर बनेगी ‘शुद्धि’, सही समय और सही सितारों के साथ, करण का. . .

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 अप्रैल 2017, 2:49 PM (IST)

करण जौहर की महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘शुद्धि’ किसी ना किसी कारण से खबरों में रहती आई है। लगभग पांच साल पहले करण जौहर ने अपनी इस फिल्म को ऋतिक रोशन के साथ बनाने की घोषणा की थी। यह तब की बात है जब उनकी ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म अग्निपथ बॉक्स ऑफिस पर सफल हो चुकी थी। अपनी इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ करीना कपूर को साइन किया था। अचानक ऋतिक और करीना कपूर ने इस फिल्म को ‘ना’ कह दिया और यह फिल्म कुछ समय बाद सलमान खान के साथ बनाने की घोषणा की गई। सलमान खान को लेकर करण आश्वस्त थे कि फिल्म बनेगी लेकिन सलमान ने भी इसे ठुकरा दिया। इसके बाद करण जौहर ने अपने स्थायी सितारों वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ इसे बनाने की घोषणा कर दी। फिर यह फिल्म डिब्बाबंद होने के समाचार आए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

करीब साल भर पहले पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया था कि शुद्धि का काम शुरू हो चुका है और फिल्म के लिए उदित नारायण और श्रेया घोषाल की आवाज में एक गाना भी रिकॉर्ड किया जा चुका है। अब एक बार फिर से करण जौहर के इस अनलकी प्रोजेक्ट के बारे में समाचार आ रहे हैं कि ‘शुद्धि’ बनेगी और जरूर बनेगी। ‘अग्निपथ’ के निर्देशक करण मल्होत्रा इस फिल्म की घोषणा कर चुके हैं और वो ही इसे निर्देशित भी करने वाले हैं।

पत्नी नम्रता के बारे में ये हैं महेश बाबू के विचार

करण मल्होत्रा ने ट्वीट कर इस बात को सबके साथ शेयर किया है। करण ने यकीन दिलाया है कि शुद्धि बनेगी और सही समय पर, सही लोगों के साथ बनेगी। किसी वजह से यह फिल्म रुकने की बात भी करण ने बताई। करण की इस बात के बाद अब साफ हो गया है कि शुद्धि नहीं रुकने वाली है। सही वक्त पर सही लोगों के साथ यह फिल्म बनने जा रही है। अब करण के ख़ुलासे के बाद नई उम्मीदें जागी हैं तो उम्मीद करते हैं इस बार ‘शुद्धि’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

उम्र में छोटे हैं अजय , मैं 49 वर्ष की