अब आई करण जौहर की बारी, दिया करारा जवाब

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 अप्रैल 2017, 12:22 PM (IST)

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल करना जैसे ट्रेंड बन गया हो। आए दिन कोई न कोई दिग्गज हस्ति इसकी शिकार होती रहती है। एक ओर सोनू निगम वाला मामला ठंडा नहीं हुआ। दूसरी तरफ अब करण जौहर इसके शिकार हो गए। फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर पर एक व्यक्ति द्वारा ‘छक्का’ कहे जाने का करारा जबाव देते हुए कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि, छक्का कहने वाला शख्स जल्द ही ठीक हो जाएगा। एक पत्रकार के साथ करण के साक्षात्कार वाले वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा, ‘एक छक्का दूसरे छक्के का इंटरव्यू ले रहा है।’

यूजर को करारा जवाब देते हुए करण ने ट्वीट किया, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएंगे। अपनी दवाइयां लेना ना भूलें।’


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह पहली बार नहीं है, जब ट्विटर पर उनका मजाक उड़ाया गया हो। सेरोगेसी की मदद से पिता बने करण ने इससे पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि ट्विटर पर कई बार उनका मजाक उड़ाया जा चुका है।

मां बनने के बाद भी कायम है जलवा, फिल्म के लिए मिले 6 करोड!