AAP से नाराज कुमार विश्वास, कहा- पार्टी जाए भाड में...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 अप्रैल 2017, 09:03 AM (IST)

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने एक बार फिर अपनी पार्टी से नाराजगी जाहिर की है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात कर कवि और आप नेता कुमार विश्वास ने पार्टी के लिए जिस शब्दों को इस्तेमाल किया है, उसके बाद सवाल उठ रहा है कि वो आप को छोडने का मन बना चुके है।

बता दें कि कुमार विश्वास ने एमसीडी चुनाव में भी आप के लिए प्रचार नहीं किया है। जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने गये कुमार विश्वास से जब इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के रूख पर सवाल किया गया तो वो हत्थे से उखड़ गये। कुमार विश्वास ने कहा कि ‘पार्टी जाए भाड़ में तेल लेने।’ उन्होंने कहा कि वो पार्टी को बोल देंगे कि इस मुद्दे पर काम करे, बाकी वे जानें।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कुमार विश्वास जिस अंदाज में अपनी पार्टी को ‘भाड़’ में भेज रहे हैं, क्या उस पार्टी के लिए वो पहले की तरह काम करते रहेंगे। कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि ‘कोई किसानों के लिए काम नहीं कर रहा है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही वीडियो जारी कर उन्होंने इशारों-इशारों में अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। 15 अपैल को कुमार विश्वास ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को नसीहत दी थी।

यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!