सोनू निगम ने पोस्ट किया अजान का वीडियो,लिखा-गुड मॉर्निग इंडिया

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 23 अप्रैल 2017, 09:15 AM (IST)

मुंबई। अजान पर ट्वीट कर सुर्खियों में आए बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने आज सुबह फिर से एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद सोनू निगम की मुश्किलें बढ सकती है। दरअसल रविवार सुबह सोनू निगम ने एक विडियो ट्वीट किया है। इस बार सोनू निगम ने ट्वीटर पर अजान का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो मेें सुबह के समय की अजान की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो के साथ सोनू निगम ने लिखा है गुडमॉर्निग इंडिया।

ज्ञातव्य है कि पहले सोनू निगम ने ट्वीट किया था कि मस्जिदों में होने वाली सुबह की अजान से उनकी नींद में खलल पडता है। साथ ही सोनू निगम ने इसे गुंडागर्दी बताया था। सोनू निगम ने ट्वीटर पर लिखा था कि ईश्वर सभी पर कृपा करे। मैं मुस्लिम नहीं हूं और आज अजान से जागा।

भारत में कब तक धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पडेगा। सोनू के इस ट्वीट के बाद काफी बवाल हो गया था। मुस्लिम समाज सोनू निगम से काफी नाराज है। हांलांकि सोनू निगम ने स्पष्ट किया था कि वे अजान के खिलाफ नहीं है बल्कि लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कुछ लोग इस मामले में सोनू निगम के पक्ष में हैं तो कुछ लोग सोनू निगम पर इस मामले में निशाना साध रहे हैं। पश्चिम बंगाल के एक मौलवी सैयद शाह आतेफ अली अल कादरी ने तो सोनू निगम के खिलाफ फतवा जारी कर दिया था कि वे सोनू निगम का सिर मुंडा कर जूतों की माला पहनने वाले को 10 लाख रुपए देंगे। इस पर सोनू निगम ने एक प्रेस कांफ्रेस बुला खुद ही सिर मुंडा लिया और मौलवी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब मौलवी उनका सिर मूंडने वाले को पैसे दें।

कहां गुम हो गई गोविंदा की हिरोइन, ओ लाल दुपट्टे वाली...