ममेरी बहन से दुष्कर्म करने वाला सलाखों के पीछे

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 22 अप्रैल 2017, 10:48 PM (IST)

बठिंडा। 12 वर्षीय ममेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी थाना केनाल बठिंडा के जांच अधिकारी एएसआई रघुबीर सिंह के अनुसार स्थानीय परसराम नगर की रहने वाली 12 वर्षीेय बालिका ने अपने बयान में बताया कि उसकी बुआ का बेटा दीपक कुमार पुत्र संजय निवासी परसराम नगर बठिंडा उसे अश्लील फिल्में दिखाता रहा व उससे लगभग एक वर्ष से दुष्कर्म करता आ रहा है। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर गत दिनों मामला दर्ज कर लिया था परन्तु बाद में उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। जांच अधिकारी अनुसार आज उसे अदालत में पेश किया गया वहां उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भे जने का आदेश दिया। जिसके बाद उसे पुलिस जेल भेज आई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे