नोएडा अग्नि काण्ड की जांच करने आई एनडीआरएफ की टीम

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017, 5:36 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर 11 स्थित एक्सेल ग्रीनटेक में हुए भीषण अग्निकांड में अभी भी कुछ लोग लापता है। जहाँ छानबीन के दौरान छ शवों को निकाला गया था, वहीं अधिकारियों को आशंका है कि अभी भी कंपनी के बेसमेंट में 2 से 3 लोगों के शव हो सकते है हालांकि कुछ मानव अंग भी मलबे में मिले है। जिसके बाद गाजियाबाद से 33 लोगों की एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रेस्पोंसे फॉर्स) टीम घटना स्थल पर पहुँची है और लाइव डिडेक्टर और डॉग स्क्वायड की मदद से बेसमेंट में इक्कट्ठा मलबे की जाँच कर रही है, एनडीआरएफ के अधिकारी दोपहर कंपनी पहुँची और घटनास्थल की गहनता से जाँच कर रहे हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उनका कहना है कि जिलाधिकारी को आशंका है कि अभी भी कंपनी में दो से तीन लोगों के शव मलवे में दबे हुए हैं उन्ही के अनुसार हम घटना स्थल पर जांच व छानबीन कर रहे ताकि अगर मलबे में कोई और भी शव मौजूद हो तो उसे निकाला जा सके।

यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा