वाराणसी। शहर के कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा व दीवार के मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि कई दिनों से मकान का निर्माण हो रहा था। अचानकर शुक्रवार को चार मजदूर छत पर ढलाई कर रहे थे। अचानक मकान का छज्जा चारदीवारी पर गिरा और दीवार सहित छज्जा गिर पड़ा जिसमें दबकर तीनों की मौत हो गई।
फिलहाल हादसे के बाद से ठेकेदार मौके से अचानक फरार हो गया है। पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में लेकर उनके परिजनों से संपर्क साधने में जुटी हुई है।ठेकेदार की भी तलाश की जा रही है कि कौन सा मैटेरियल उसने निमार्ण कार्य में उपयोग किया था कि ऐसा बड़ा हादसा हो गया।