पार्टी से निष्कासन बाद बोली बरखा सिंह, राहुल गांधी मुक्त कांग्रेस बनाएंगी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017, 11:40 AM (IST)

सियालकोट। पाकिस्तान में तीन बहनों ने ईशनिंदा के 13 साल पुराने मामले में एक अधेड की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सियालकोर्ट के पासरुर तहसील स्थित नांगल मिर्जा गांव की है। बताया जा रहा है कि जिस अधेड की हत्या की गई है, उसने 13 पहले ईशनिंदा की थी। आरोपी बहनों के नाम अफसाना, आमना और रजिया हैं। पुलिस के अनुसार तीनों बहनें अपनी परेशानियों के समाधान के बहाने मजहर हुसैन सैय्यद के घर उनका आशीर्वाद लेने गई थीं।

उन्होनें मजहर हुसैन सय्यद से उनके बेटे के बारे में पूछा कि क्या वह विदेश से वापस आ गया। इस पर मजहर हुसैन ने बताया कि उनका बेटा फजल अब्बास विदेश से वापस आ गया। इस महिलाओं ने मजहर हुसैन के बेटे फजल अब्बास से मिलने की इच्छा जाहिर की।

जैसे ही फजल वहां आया तो तीनों महिलाओं ने उस पर ताबडतोड गोलियां चला दी। इससे फजल की मौके पर ही मौत हो गई। फजल के मरने के बाद तीनों महिलाएं जश्र मनाने लगी और कहने लगी कि उन्होनें ईशनिंदा करने वाले को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को बरखा सिंह शुक्ला को पार्टी विरोधी गतिविधयों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया। बरखा ने एक दिन पहले ही कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व मंत्री नरेंद्र नाथ की अध्यक्षता में दिल्ली इकाई की अनुशासन समिति ने यह फैसला लिया। समिति ने बरखा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया।

पार्टी ने बयान जारी कर कहा, डीपीसीसी की अनुशासन समिति ने बैठक में सर्वसम्मति से बरखा सिंह को एमसीडी चुनाव से पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने की वजह से छह वर्षो के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह ने इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा था, राहुल गांधी और अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने वोट जुटाने के लिए महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के मुद्दे का इस्तेमाल किया। इसकी गंभीरता से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा था, एक ऐसे संगठन में जहां मैं खुद असुरक्षित हूं तो मैं संगठन की अन्य महिलाओं को कैसे सशक्त करूंगी? इसलिए मैं दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हूं। बरखा ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था, वह पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अयोग्य हैं।

शुक्रवार को बरखा सिंह ने एक टीवी चैनल पर कहा कि वह कांग्रेस में रहकर काम करेंगी व राहुल गांधी मुक्त कांग्रेस बनाने का अभियान चलाएंगी। वह कांग्रेस पार्टी में चुनाव न होने को लेकर चुनाव आयोग व कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगी।

यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख