आढ़ती से परेशान किसान ने सेल्फास खाया, मौत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 अप्रैल 2017, 11:07 PM (IST)

कपूरथला। आढ़ती से परेशान होकर गांव टाहली निवासी किसान ने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किसान ने आढ़ती से सवा तीन लाख रुपये लिए थे जिसे उसने दो किश्तों में वापस कर दिया। इसके बावजूद आढ़ती उसे परेशान करता रहा जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरंभिक जांच के बाद आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गांव टाहली निवासी किसान संत ¨सह पुत्र मस्सा ¨सह अपनी घर की जमीन के अलावा ठेके पर जमीन लेकर खेती का कारोबार करता था। घटना से पहले रिकार्ड की गई वीडियो में किसान संत ¨सह ने बताया कि वह बेगोवाल निवासी आढ़ती मास्टर महंगा ¨सह से काफी परेशान था। उसने आढ़ती के 3.25 लाख रुपये देने थे और उसने उसके पूरे पैसे अदा कर दिए थे परंतु पैसे अदा करने के बाद भी आढ़ती कथित तौर पर उसे परेशान कर रहा है। मृतक के अनुसार वह अधिकतर गन्ने की फसल बीजता था। वीडियो में बयान देते हुए मृतक किसान ने कहा कि उसने कहा कि आढ़ती की ओर से दबाव डालने पर उसने कुछ समय पहले उसे 2 लाख रुपये वापस कर दिए। सभी पैसे नकद वापस करने के बदले आढ़ती ने कुछ ब्याज में रियायत देने का वादा किया था।

किसान संत ¨सह के अनुसार कुछ दिन पहले आढ़ती को 1 लाख रुपये और अदा कर दिए। किए गए वादे के अनुसार आढ़ती ने अतिरिक्त 25 हजार नहीं लिए। सारा हिसाब खत्म होने के बावजूद भी आढ़ती उसे परेशान कर रहा था। आढ़ती ने गेहूं की फसल लेकर उसे मंडी में बुलाया। इनकार करने पर आढ़ती ने कहा कि उसके पास क्या सबूत है कि उसने पैसे वापस कर दिए हैं। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान था। संत ¨सह ने स्पष्ट कहा कि उसकी मौत का कारण आढ़ती मास्टर महंगा ¨सह है।घटना के बाद टांडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए आढ़ती महंगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक किसान के दो छोटे बच्चे हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे