अजमेर। मुलभूत सुविधाओं को लेकर गुरुवार को हुई अजमेर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में बाद में अवैध खनन को लेकर हंगामा देखने को मिला। बैठक में पानी, बिजली, पट्टा वितरण के साथ अवैध खनन का मुद्दा भी गरमाया और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर मासिक बंधी लेने का आरोप लगाया। विधायकों ने तो पीसांगन में अवैध बाजारी के लिए ठेके छूटने तक की बात कही। बैठक के दौरान जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने सभी समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही। बैठक में जिला प्रमुख वंदना नोगिया, नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर, ब्यावर विधायक शंकर रावत के साथ प्रधान पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद रहे।