पूर्व अकाली सरपंच के बेटे की हत्या, पिता घायल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 अप्रैल 2017, 9:26 PM (IST)

बठिंडा। जिला मानसा के थाना झनीर के तहत गांव ख्याली चहलां वाली में बीती रात पूर्व अकाली सरपंच प्रेम सिंह के लगभग उसके 21वर्षीय बेटे सुखविंदर सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी जबकि इस हमले में स्वयं प्रेम सिंह भी घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात लगभग 10 बजे जब प्रेम सिंह अपने बेटे सुखविंदर सिंह के साथ सोलर प्लांट से काम कर अपने घर वापिस आ रहे थे तो रास्ते में छिपे लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों व आगनेय हथियारों से हमला कर दिया। इससे सुखविदंर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई जबकि प्रेम सिंह गंभीर घायल हो गया।

प्रेम सिंह के पास मानसा जिले में लगे सोलर प्लांट की प्लेटें साफ करने का ठेका है जबकि कुछ कांग्रेसी सदस्य इस ठेके को हासिल करना चाहते हैं। प्रेम सिंह दलित वर्ग से संबंधित है।




अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस संबंध में उनके हिस्सेदार बलविंदर राम ने कल बठिंडा में प्रेस कान्फ्रेंस दौरान आरोप लगाया था कि कुछ कांग्रेसी नेता व उनके समर्थक यह ठेका स्वयं हासिल करना चाहते हैं तथा वह लोग उन पर कभी भी जानलेवा हमला कर सकते हैं। उसने एसएसपी मानसा के नाम इसी माह 12 अप्रैल को पत्र भी लिखा था जिसमें बलविंदर राम ने आरोप लगाया था मोफर ग्रुप के कांग्रेसी व उनका बेटा विक्रमजीत सिंह उन पर ठेेका छोडऩे के लिये दबाव डाल रहे हैं। इस सम्बंध में कल विक्रमजीत सिंह मोफर ने इस मामले में अपनी किसी मिलीभुग्त से इन्कार किया था। उसके बाद कल रात ही कुछ अज्ञात लोगों ने बलविंदर राम के हिस्सेदार प्रेम सिंह व उसके बेटे सुखविंदर संह पर हमला कर दिया। इस घटना से यह बात तो सामने आ गई कि बलविंदर राम के आरापों में कुछ तो दम था। पुलिस थाना झनीर में प्रेम सिंह के बयान पर एक दर्जन लोगों के नाम व 6 अज्ञात लोगों के नाम हत्या, असला एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी मानसा परमबीर सिंह परमार ने सम्पर्क करने पर बताया कि इस मामले में लापरवाही करने के आरोप में थाना झनीर के प्रभारी चनन सिंह को मुअत्तिल कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें सेवक सिंह बर्न, जग्गा सिंह साहनेवाल, झनीर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जग्गा यिंह बुर्ज, ङ्क्षबदर सिंह कौर वाला, सतनाम सिंह लखमीर वाला, अमन संधू दीप संधू , अमन वर्मा , अमन सिंह (चारों सरदूल गढ़), सर्बजीत सिंह ख्याली चहलांवाली, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बलवंज सिंह कौर वाला, गुरपाल सिंह झंडूके शामिल हैं। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्ट मार्टम करवाया जा रहा है। इस कांड को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसा सतीया गोयल व अकालीदल के देहाती जिलाध्यक्ष देहाती गुरमेल सिंह फफड़े भाईके ने मांग की है कि ख्यालीचहलां वाली गोली कांड के दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कारवाई की जाये। इन नेताओं ने कहा कि सत्ता के नशे में कांग्रेसी नेता व वर्कर दलितों पर हलमे कर रहे हैं जिसे सहन नहीं किया जायेगा।

एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है