हेकडी: यूपी में बीजेपी विधायक ने टोल प्लाजा कर्मी को जड दिया चांटा...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 अप्रैल 2017, 5:42 PM (IST)

बरेली। एक ओर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देशभर में अकड दिखाने का जरिया बन चुके वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए कारों से लाल बत्ती हटा चुकी है,वहीं कुछ नेताओं का दादागिरी दिखाने का शौक अब भी खत्म नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यूपी का भारतीय जनता पार्टी का एक विधायक टोल प्लाजा कर्मियों के साथ गुंडागर्दी करते दिख रहा है।

टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उत्तर प्रदेश के सीतापुर से विधायक राकेश राठौर को टोल प्लाजा कर्मी पर हमला करते और थप्पड मारते देखा जा सकता है, क्योंकि वह कर्मचारी विधायक के स्टाफ से बहस कर रहा था। एक बार हमला करने के बाद भी विधायक को बैरियर हटाकर दूसरी बार कर्मचारी को पकडते देखा जा सकता है।बताया गया है कि यह घटना बरेली के निकट नेशनल हाईवे पर हुई, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि घटना कब हुई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे