अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 12 सितम्बर 2017, 12:52 PM (IST)

अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को बॉलीवुड के परफैक्ट कपल के रूप में जाने जाते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इन दोनों की जोड़ी बहुत खूबसूरत लगती है। बॉलीवुड में अगर परफैक्ट कपल की बात की जाए तो इस लिस्ट में ऐश-अभिषेक का नाम काफी ऊपर आता है। दोनों शुरुआत में पहले सिर्फ दोस्त थे लेकिन धीरे—धीरे दोनों करीब आते गए। दोनों ने शादी से पहले कई फिल्मों मेंं साथ काम किया था जिनमें, फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के, बंटी बबली, उमराव जान और गुरू के बाद दोनों ने 2007 में एक दूसरे से शादी कर ली थी।
पत्नी को नींद न आए,नींद पूरी न हो तो समझो
शादी के कुछ सालों बाद दोनों की रावण फिल्म आई थी। ऐश्वर्या अभिषेक से उम्र में 3 साल बड़ी हैं लेकिन इनकी उम्र इनके प्यार के बीच कभी नहीं आई। दोनों ने किसी की भी परवाह ना करते हुए एक-दूसरे का हाथ थामने की ठानी।
महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ऐश्वर्या को प्रपोज करने के अनुभव को लेकर एक बार अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘मैंने धड़कते दिल से ऐश को प्रपोज किया और उन्होंने हां करने में एक सेकेंड का भी समय नहीं लिया। वह लम्हा ऐश और अभिषेक दोनों की जिदंगी में खास है।’


तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!

अभिषेक ने कहा था, मैं वहां बालकनी में खड़े होकर हमेशा सोचा करता था कि कितना अच्छा होगा अगर हम शादी कर लें और हमेशा साथ रहें।


दीपिका के बारे में ये क्या बोल गए विन डीजल

इसके बाद टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में गुरू के प्रीमियर के दौरान अभिषेक ऐश्वर्या को बालकनी में लेकर गए और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। ऐश्वर्या को प्रपोज करने के लिए अभिषेक जो रिंग साथ लेकर गए थे वह फिल्म गुरु की एक प्रॉप थी।


दीपिका ने किया विन के साथ रोमांस का खुलासा, क्या होगा रणवीर सिंह का?

अभिषेक ने यही रिंग फिल्म में ऐश्वर्या को पहनाई थी, और ऐश्वर्या को प्रपोज करते वक्त फिर से अभिषेक ने वही रिंग ऐश को पहनाई। फिर ऐश ने हां कर दिया, और दोनों ने फिल्म के प्रोड्यूसर से रिक्वेस्ट करके रिंग अपने पास रख ली।


दिव्या भारती....एक अनसुलझी पहेली

इसके अलावा कुछ महीनों पहले अभिषेक अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था।


क्या आपने देखी काजोल की बेटी की सेल्फी, बेहद...

जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने कैसे ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था और कैसे ऐश ने उनका प्रपोजल स्वीकार किया था। 40 साल के रोमांटिक एक्टर ने लिखा कि, 10 साल पहले न्यूयार्क की सर्द बालकनी में उन्होंने हां कहा था।


दीपिका के बारे में ये क्या बोल गए विन डीजल

ऐसा लगता है यह सब कल की ही बात हो। बॉलीवुड में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की काफी बातें होती हैं। अब दोनों ही पावर कपल के तौर पर उभरे हैं।


क्या आपने देखा है सुपरस्टार कलाकारों के सुपरस्टार भाई-बहन

अब अभिषेक और ऐश की शादी को 10 साल हो गए हैं और उनकी प्यारी सी बेटी अराध्या भी है। अराध्या का जन्म उनकी शादी के दो साल बाद हुआ था।


शादी के बाद बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कहा अलविदा

इन दिनों अभिषेक ने चार फिल्में साइन की हैं। पहली फिल्म इरफान खान के साथ साइन की है, यह फिल्म उनकी होम प्रोडक्शन है।


25 साल के इमोशंस को मार दिया, दोस्ती... अब सब खत्म

इसके अलावा वह प्रभुदेवा के साथ लेफ्टी में काम करेंगे। इसके अलावा निशिकांत कामत की अनटाइटल फिल्म साइन की है।


पहले बोल्ड फोटोशूट से लेकर अब तक है सुर्खियों में बनी

चौथी फिल्म बच्चन सिंह है जिसे रजत रावत प्रोड्यूस करेंगे और प्रियादर्शन इस फिल्म के डायरेक्टर होंगे। इन सभी फिल्मों की शूटिंग 2017 के बाद ही शुरू होगी।

तो रिलीज से पहले ये नाम थे इन Superhit फिल्मो के

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों का लंबा कद अभिनेताओं के लिए आफत