बंसल की गिरफ्तारी एवं बर्खास्तगी की मांग को लेकर रोष हुंकार रैली निकाली

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अप्रैल 2017, 8:39 PM (IST)

भरतपुर। जिला जाटव महासभा के आह्वान पर बुधवार को विजय बंसल की गिरफ्तारी एवं बर्खास्तगी की माॅग को लेकर सर्वसमाज की एक विशाल रोष हुंकार रैली निकाली गई।

रैली कुम्हेरगेट से होकर मिनी सचिवालय तक निकाली। रैली में भरतपुर विधानसभा एवं जिले के अन्य क्षेत्रों से हजारों महिला एवं पुरूषों ने भाग लिया। रैली कोतवाली, लक्ष्मण मंदिर चौराहा,
गंगा मंदिर चौराहा, चैबुर्जा, मथुरागेट, बिजली घर चैराहा एवं मिनी सचिवालय पर सभाओं में परिवर्तित हुई। रैली को संबोधित करते हुए जिला जाटव महासभा के अध्यक्ष राजकुमार पप्पा ने कहा कि वे भाजपा के समस्त पदों से अपना इस्तीफा देते हैं और भाजपा से यह माॅग करते हैं कि विजय बंसल को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तारी की जाए।

प्रो. अरविन्द वर्मा ने कहा कि यदि विजय बंसल की बर्खास्तगी नहीं होती है तो सर्वसमाज को यह मानना चाहिए कि भाजपा और आरएसएस ऐसे बयानों का समर्थन करते हैं और वे अम्बेडकर विचार विरोधी हैं।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर के जरिये राज्यपाल के नाम विजय बंसल की गिरफ्तारी एवं भाजपा से बर्खास्तगी का ज्ञापन सौंपा गया। रैली के दौरान मोतीसिंह पार्षद, वाजिव अली बसपा, राजेन्द्र सोना पूर्व बसपा अध्यक्ष, सुबोध चन्सौरिया सचिव विधिक राजस्थान कांग्रेस, देवेन्द्रपाल एडवोकेट, सुरेश धर्मपुरा, विभूतिराम अम्बेष उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, पूरनमल बेरी अध्यक्ष राजस्थान जाटव महासभा जयपुर, आर.सी. वर्मा एवं सतीष स्टोन बौद्ध जागृति मंच, लक्ष्मण कैन, राजेन्द्र शर्मा, धनगज सिंह कमाण्डेट, विक्रम सिंह कठेरा, चन्द्रप्रकाष तेनगुरिया, मनोज सागर, डाॅ. निरंजन जघीना, विनय सोगरवाल, मनवीर सिंह वर्मा एडवोकेट, अरूण दिवाकर, विषाल सिंह सज्जी महासचिव युवा कांग्रेस, रामदयाल, धर्मसिंह फौजी, दाऊदयाल पार्षद, इन्द्रजीत भारद्वाज पार्षद, उमाशंकर पार्षद, किशनपाल पार्षद, अतर सिंह, भूपेष पिप्पल, मुकेश पिप्पल, रामदयाल, कृपाल सिंह, विद्यारानी एडवोकेट, अनीता मीना, वैभव बृजवासी, विजयसिंह प्रदेश उपाध्यक्ष राज. शिक्षक संघ, अम्बेड़कर, अरूण दिवाकर, मुकेष चैधरी, राजेन्द्र दिवाकर, चन्दन सिंह, करतार पेन्टर, हेमन्त कुमार शहर अध्यक्ष दलित सैना, भरतपुर सहित षहर के विभिन्न समुदायों के नागरिक उपस्थित थे। रैली के दौरान विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने प्रदर्षनकारियों के लिएजलपान की व्यवस्था की गयी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे