सीएम योगी के स्वागत में अवैध होर्डिग्स की भरमार, अधिकारी बोले- नहीं देता दिखाई

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अप्रैल 2017, 7:42 PM (IST)

झांसी। हमारी सरकार, हमारे मुख्यमंत्री। इसलिए हमें कोई भी नहीं रोकेगा। फिर हम भले ही अवैध काम क्यों न करें। कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला दृश्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन से पहले शहर में नजर आ रहा है। जहां सीएम योगी के झांसी आगमन पर जमकर अवैध तरीके से हार्डिंग्स लगाईं गईं हैं। जिन पर हाईकोर्ट तक की स्पष्ट गाईड लाइन है। जब झांसी नगर निगम अधिकारी से इन होर्डिंगों के सम्बध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें दिखाई नहीं दे रहा है और हमारी आंखों पर चश्मा चढ़ गया है।



सीएम बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ बुन्देलखण्ड के झांसी शहर में आ रहे है। जहां वे झांसी और चित्रकूट मण्डल की समीक्षा करेंगें। जिसको लेकर जहां तैयारियां जोरों पर चल रही हैं तो वहीं शहर के प्रमुख स्थानों पर अवैध रूप से सीएम के स्वागत में होर्डिंगे भी लगाई जा रही हैं।
मालूम हो कि हाल ही में झांसी नगर निगम के अधिकारियों ने अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटाये थे। वहीं ताकीद दी गई थी कि अब किसी भी प्रकार की अवैध होर्डिंग शहर में नहीं लगाईं जायेंगीं। होर्डिंग मात्र वह कंपनी ही लगायेगी जिसे अनुबंधित किया गया है। लेकिन देखने में आया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन को लेकर भजापाइयों ने बिना किसी अनुमति के बल्लियों के सहारे कई स्थानों पर अवैध होर्डिंग लगा दिये हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


इस संबंध में जब नगर निगम के संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद से जानकारी चाही गई तो उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि मुझे कोई भी अवैध होर्डिंग नहीं दिखाई पड़ रही है। वैसे भी देखा जाए तो प्रत्येक सत्ताधारी सरकार के कद्दावर नेताओं के आने के बाद नियम कानूनों को दरकिनार कर हमेशा से अवैध होडिंग लगते रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम झांसी कार्रवाई करने में असमर्थ है और मूकदर्शक बनकर हाईकोर्ट के नियमों का उल्लघंन होते देख रहा है।

इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर