बाल अनाथालय से दो किशोरियां फरार, कूदी 8 फीट की दीवार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अप्रैल 2017, 5:42 PM (IST)

पानीपत। जाटलरोड पर सौदापुर गांव स्थित बाल अनाथालय से एक बार फिर दो किशोरियां फरार हो गई हैं। दोनों ने आठ फुट की दीवार फांदने के लिए बाल्टियों का सहारा लिया। इसकी सूचना दूसरी लड़कियों ने बाल अनाथालय के संचालक को दी। संचालक ने तत्काल बाल विकास विभाग पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

मंगलवार सुबह चार बजे सौदापुर स्थित बाल अनाथालय से दो 15 वर्षीय लड़कियां दीवार फांद कर फरार हुईं। अनाथालय के संचालक अमरजीत ने बताया कि एक को जीआरपी ने चार दिन पहले रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए लावारिस हालत में बरामद किया था। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसे बाल अनाथालय में भेजा था। जबकि दूसरी को जीआरपी ने 2 फरवरी को बाल अनाथालय में भेजा था। दोनों झारखंड के मिर्जापुर जिले के एक गांव की हैं। दोनों लड़कियाें का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया था। दो बाल्टियांको उल्टा रखकर एक ने दूसरी को कंधे पर उठाया दीवार चढ़ाई। बाद में ऊपर वाली लड़की ने दूसरी का हाथ पकड़कर ऊपर खींच लिया। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे