बारिश से पहले निगम ने संभाला मोर्चा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अप्रैल 2017, 5:14 PM (IST)

करनाल। बारिश के मौसम से पहले गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित बनाने के लिए नगर निगम ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

निगम आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने आज मुगल कैनाल के साथ-साथ, सैक्टर-13 में सालों पहले हुड्डा द्वारा बनाए गए, और अब निगम के अधीन स्ट्रोम वाटर डिस्पोज़ल परिसरों का निरीक्षण कर वहां पाई गई खामियों को दुरूस्त करने, अतिरिक्त मशीनरी खरीदने और पुरानी की मरम्मत कर दुरुस्त बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आयुक्त ने सभी कार्य 31 मई तक मुक्कमल करने की डेडलाईन भी दी। उनके साथ निगम के अधीक्षण अभियंता डी.आर.भास्कर, कार्यकारी अभियंता महीपाल सिंह तथा सहायक अभियंता धर्मवीर भी थे।
यह पहला मौका है, जब किसी आई.ए.एस. अधिकारी द्वारा, करीब 25 साल पहले बनाए गए स्ट्रोम वाटर डिस्पोज़ल परिसरों में जाकर वहां लगाई गई मषीनरी और उसकी हालत को चैक किया। उनके इस निरीक्षण के बाद स्ट्रोम वाटर डिस्पोज़ल्स की कार्यक्षमता में सुधार आएगा। इन डिस्पोज़ल्स में सैक्टरों व इस साइड के शहर से प्रतिदिन इक्कट्ठा होने वाला वेस्ट वाटर मुगल कैनाल में जाता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे