पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने मथुरा में की पूजा-अर्चना

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अप्रैल 2017, 5:08 PM (IST)

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन बुधवार को थोड़ी देर के लिए मथुरा में ठहरीं और उन्होंने वहां के एक स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की। जिलाधिकारियों ने कहा कि वह मेवाड़ एक्प्रेस से मथुरा पहुंचीं और उसके तुरंत बाद ही उन्होंने रंगेश्वर मंदिर जाकर वहां पूजा-अर्चना की। उसके बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी के लिए रवाना हो गईं, जहां उन्हें एक धार्मिक समारोह में शामिल होना है।
जशोदाबेन के साथ उनके कुछ परिजन और कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे और उन्होंने तस्वीरें खींचने के मीडियाकर्मियों के आग्रह को अस्वीकार कर दिया और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
-आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे