नींद से जागते ही मासूमों ने फांसी पर लटकते देखा मां को

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अप्रैल 2017, 3:43 PM (IST)

झांसी। जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला का शव फांसी पर लटकते हुए मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लटकते शव को नीचे उतारकर कार्रवाही की। मृतका की मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
जनपद के रक्सा थानान्तर्गत ग्राम सिजवाहा निवासी 30 वर्षीय प्रीति दुबे पत्नी स्व. रोशन दुबे अपने 10 वर्षीय और 7 वर्षीय बेटे के साथ अकेली रहती थी। रक्सा थाना प्रभारी के अनुसार मृतका के परिजनों ने बताया कि ढाई वर्ष पहले प्रीति के पति रोशन की हत्या हुई थी। गत दिवस उसने अपने बच्चों के साथ खाना खा और सो गई। इसके बाद जब बच्चों की नींद खुली तो उन्होंने अपनी मां को फांसी पर लटकते देखा।
जैसे ही इसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने मृतका मायके पक्ष और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंखे से लटकते शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई। यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे