उच्च आदर्शों से परिपूर्ण था राजमाता विजया राजे सिंधिया का जीवन : मुख्यमंत्री

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अप्रैल 2017, 11:49 PM (IST)

जयपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि पूर्व राजमाता विजया राजे सिंधिया का जीवन प्रेरणादायक था। उनका व्यक्तित्व उच्च आदर्शों एवं भारतीय संस्कृति के संस्कारों से परिपूर्ण था। उन्होंने आम लोगों विशेषकर समाज के पिछड़े वर्गों, महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

राजे मंगलवार शाम नई दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा द्वारा संपादित पुस्तक ‘राजपथ से लोकपथ’ के नवीन संस्करण और इसके अंग्रेजी संस्करण ‘रॉयल टू पब्लिक लाइफ’ के लोकार्पण अवसर पर संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में इन पुस्तकों पर आधारित बायोपिक फिल्म ‘एक थी रानी ऐसी भी’ की स्क्रिनिंग की गई। पुस्तकों का लोकार्पण पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने किया।

इस अवसर पर आडवाणी ने कहा कि राजमाता विजया राजे सिंधिया जैसी एक महान हस्ती, त्याग की प्रतिमूर्ति और विशाल व्यक्तित्व की धनी जननेता के जीवन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण करने का मुझे सौभाग्य और सम्मान मिला है। उनके जीवन पर बनी फिल्म नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी।

समारोह में फिल्म की पटकथा लेखक और गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने बताया कि पूर्व राजमाता के जीवन व्यक्तित्व एवं कृतित्व और आत्मकथा पर उन्हें पहली बार वर्ष 1997 में ‘राजपथ से लोकपथ’ पुस्तक को आडवाणी के साथ लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला था। इस पुस्तक के आठ संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं और पाठकों की मांग पर अंग्रेजी का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया है।



अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

लोकार्पण कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, मध्य प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, सांसद दुष्यंत सिंह, सांसद माया सिंह सहित सिंधिया परिवार के सदस्य और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी

फिल्म में राजमाता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी, फिल्म के निर्माता निर्देशक गुलबहार सिंह और पुस्तक के प्रकाशक प्रभात कुमार भी मौजूद थे।


दिन में खेलती चौपड़ और रात में करती दानवों का संहार....