अमृतसर।
कैनेडा के रक्षा मंत्री और पंजाब के होशियारपुर के हरजीत सिंह सज्जन का
भारत का दौरा विवादों में घिर गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन
अमरिंदर सिंह ने हरजीत सिंह सज्जन को खालिस्तान समर्थक होने का आरोप लगाते
हुए मिलने से भी इंकार किया है। दूसरी तरफ एसजीपीसी हरजीत सिंह सज्जन
सम्मानित करने की तैयारी कर रही है।
एसजीपीसी प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर का
कहना है की हरजीत सिंह सज्जन कैनेडा के रक्षा मंत्री है। देश बड़ी
जिम्मेदारी निभा रहे है । भारत के कनाडा
के साथ बहुत अच्छे संबंध है। कनाडा में 33 परसेंट पंजाबी है । गुरु घर की
एक परम्परा है की जब कोई गुरु घर नतमस्तक होने पहुंचा तो उसकी जात पात को
दूर रखा गया।
20 को हरमंदिर साहब पहुंचेगे
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उनका कहना है की 20 तारीख सिंह सज्जन इन्फारमेशन सेंटर
पहुंचेंगे। उसके बाद घंटा घर की तरफ हाल में जायेंगे। सचखंड हरमंदिर साहिब
में नतमस्तक होंगे। अकाल तख़्त साहिब में शीश नवाएंगे। उसके बाद एसजीपीसी
की तरफ से हरजीत सिंह सज्जन को हरमंदिर साहिब का मॉडल और किताबे देकर
उनको सम्मानित किया जायेगा।
उनका कहना है की कैप्टेन अमरिंदर सिंह हरजीत सिंह सज्जन के साथ न मिलना
ये उनका अपना फैंसला है वह इस पर कुछ नहीं कहना चाहते। अगर
कैप्टेन अमरिंदर सिंह खुद भी नतमस्तक होने आएंगे उनको भी बनता मान सम्मान
दिया जायेगा।