मीडिया चैलेंजर कप में जनवाणी व सिटी हलचल की धुंआधार शुरूआत

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अप्रैल 2017, 8:32 PM (IST)

मेरठ। करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर सोमवार से शुरू हुए चतुर्थ मीडिया क्रिकेट चैलेंजर कप का उद्घाटन मैच दैनिक जनवाणी व चैनल एकादश के बीच खेला गया। जिसमें जनवाणी ने चैनल एकादश को 154 रनों से हराकर पहला मैच जीत लिया। जनवाणी की तरफ से दो खिलाडियों ने तूफानी शतक लगाया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएएमआर के सचिव संजय बंसल ने की। टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच सिटी हलचल व दैनिक प्रभात के बीच खेला गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जिसमें सिटी हलचल की टीम विजयी रही। उनको रजनीश रज्जन ने पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया की टूर्नामेंट में मंगलवार को सुबह सांध्य एकादश व दैनिक जागरण के बीच मैच खेला जायेगा।

इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी