सोनू निगम ने अजान को बताया गुंडागर्दी, सोशल मीडिया पर बवाल शुरू

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अप्रैल 2017, 10:34 AM (IST)

मशहूर सिंगर सोनू निगम ने एक के बाद एक ट्वीट कर इस्लाम पर निशाना साधा। उन्होंने लाउडस्पीकर से ‘अजान’ दिये जाने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं मुस्लिम नहीं हूं फिर भी मेरी निंद अजान से खुलती है। सोनू निगम ने आज सुबह मस्जिद में होने वाली अजान पर एक ट्वीट किया जिससे नई बहस भी शुरू हो गई हैै।

बता दें कि मस्जिदों में सुबह ऊंची आवाज में अजान होती है और इसके लिए लाउड स्पीकर भी लगाए जाते हैं। तो जाहिर सी बात है कि इस आवाज से सभी की नींद खुल जाती है।

इसी पर सोनू निगम ने ट्वीट किया है कि, ‘अगर वो मुस्ल‍िम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि, ‘कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।’


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सोनू के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस खड़ी कर दी है। वहीं कुछ लोग उनके इस ट्वीट का विरोध कर रहे है। कई लोगों ने तो उन्हें सलाह भी दे डाली कि आप अन्य धर्म का सम्मान करें।

वहीं सोनू ने अपने ट्वीट पर आने वालों के जवाबों के प्रत्युत्तर में सोनू ने लिखा कि, जब मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, जब बिजली नहीं थी। फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे चोचलों की क्या जरूरत है।

सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई

साथ ही सोनू निगम ने ऐसी बातों को गुंडागर्दी बताया और यह भी लिखा कि वह मंदिर या गुरुद्वारे के भी इस कदम को सपोर्ट नहीं करते कि बिजली का प्रयोग करके वे सुबह-सुबह किसी की नींद खराब करें।

आज है सुपरस्टार लेकिन कभी थे अय्याश आशिक!