राममंदिर का निर्माण हो वरना होगा आंदोलन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अप्रैल 2017, 09:57 AM (IST)

फैज़ाबाद। हिन्दू शिव सेना के उपप्रमुख संतोष दूबे ने अयोध्या में सन्तों महन्तों के साथ धर्म सांसद महासम्मेलन कर ऐलान कर दिया क़ि 1 वर्ष के भीतर पीएम मोदी व सीएम योगी राममंदिर का निर्माण करें, वरना हिन्दू शिव सेना आंदोलन के लिए बाध्य होगी।हिन्दू शिव सेना के उप प्रमुख सन्तोष दूबे कारसेवक पुरम के निकट श्याम साधनालय में धर्म सभा आयोजित की थी। जिसमें काफी संख्या में राममंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवक सन्त महंत उपस्थित रहे।संतोष दूबे ने 6 दिसम्बर 92 को बाबरी मस्जिद को विध्वंश किया था और सीबीआई ने उनके ऊपर बाबरी मस्जिद ढहाने का मुकदमा रायबरेली कोर्ट में चला रखा है जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी सहित कई दिग्गज नेता इस मामले में अभियुक्त हैं तथा लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में भी मुकदमा विचाराधीन है। जब अब केंद्र में मोदी की सरकार है और प्रदेश में योगी की सरकार है तो यह मांग उठना लाजमी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे