भाजपा महिला मोर्चा ने पक्षी मित्र के तहत बांधे परिंडे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 अप्रैल 2017, 6:05 PM (IST)

बूंदी। भारतीय जनता महिला मोर्चा जिला व शहर की ओर से रविवार को नवल सागर पार्क में पक्षी मित्र के तहत परिंडे बांधे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाडा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशवरायपाटन प्रधान प्रशांत मीणा ने की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की ओर से 51 परिंडे बांधे गए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि हाडा ने कहा कि पक्षी हमारे मित्र हैं। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने महिलाओं को संकल्प दिलाया कि प्रतिदिन मोर्चे की पांच महिलाएं परिंडे में पानी व दाना नियमित आकर डालें और पक्षियों की सेवा करें। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा, पूर्व उप जिला प्रमुख कोटा डॉ. बृजबाला गुप्ता, पूर्व नगर पालिका चैयरमेन सूर्यकांता राणावत, जिला महामंत्री कमलेश अत्रे सहित कई महिलाएंं मौजूद थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे