पक्षियों का जीवन, मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण- शालिनी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 अप्रैल 2017, 3:32 PM (IST)

बून्दी। पक्षियों का जीवन हमारे मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है। साथ ही परिंदों के संरक्षण, भीषण गर्मी में पेयजल, दाना-पानी की व्यवस्था करना हम सभी का फर्ज है, ऐसा शालिनी विजय ने उमंग संस्थान द्वारा लगाए गये परिण्डें में जल भरते हुए कहा।

उमंग संस्थान द्वारा शनिवार को वैष्णो देवी मंदिर परिसर में संस्कृति संस्था की अध्यक्ष शालिनी विजय के नेतृत्व में परिण्डें लगाये गए। विजय ने कहा कि परिंदे पर्यावरण संवर्धन में भी सहयोग करते हैं। परिंदो द्वारा बीजारोपण किया जाता रहा है, जिससे एक नए पेड़ का उदय होता हैं।
इस अवसर पर पक्षियों हेतु जल सेवा का संकल्प दिलवाकर परिण्डें भी वितरित किये गये।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यहां पर कृष्ण कान्त राठौर, नितिन गौतम, नमिता जिंदल, जय सिंह सौलंकी, प्रमोद सिखवाल, भीमराज सैनी, सीताराम सहित महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रही।

माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक....