एक हजार का ईनामी बदमाश हेमराज मीणा गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017, 9:13 PM (IST)

करौली। पुलिस ने एक हजार के ईनामी बदमाश हेमराज मीणा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिंटू उर्फ हेमराज मीणा 2014 में सलेमपुर घाटी में हुई लूटपाट के बाद से फरार था। जिसके बाद एसपी की ओर से आरोपी पर एक हजार का ईनाम घोषित किया गया था। कुड़गांव थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे