भाजपा ने मशाल जुलूस के साथ खत्म किया अनशन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017, 6:38 PM (IST)

मंडी। भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल अध्यक्ष दीपक गुलेरिया की अध्यक्षता में 6 अप्रैल से मंत्री को पद से हटाने हेतु चलाये गए अनशन का समापन मशाल जलूस निकाला। इस मौके पर विशेष रूप से पूर्व प्रत्याशी भाजपा दुर्गा दत्त ठाकुर, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हेम राज पठानिया मंडल के सभी पदाधिकारी व शक्ति केंद्रों के अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष व सभी मोर्चो के पदाधिकारी आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे। सदर मंडल अध्यक्ष दीपक गुलेरिया ने कहा कि अब कुछ दिनों के बाद सोई इस कांग्रेस सरकार व मंत्री अनिल शर्मा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल पोल-खोल कार्यक्रम करेगा जिसमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगा व बतायेगा स्थानीय विधायक व मंत्री द्वरा कितने जाली विकास कार्यक्रम सदर में किये गए है । इसी के साथ आज डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सदर मंडल अनुसूचित मोर्चा द्वारा हलवा व चने का प्रसाद वितरण चौहट्टा बाजार में किया गया। यह जानकारी सदर मण्डल सचिव निखिल वालिया ने दी।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे