मुख्यमंत्री ने श्रीनाथजी के दर्शन कर देश-प्रदेश में की खुशहाली की कामना

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017, 6:22 PM (IST)

जयपुर/राजसमंद। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए और देश-प्रदेश में समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
राजे सुबह धौलपुर से रवाना होकर नाथद्वारा पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रभु श्री लालन के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री को मंदिर मंडल की ओर से रजाई, श्रीनाथजी की मनोहारी छवि, उपरणा और प्रसाद भेंट किया गया।


इससे पहले राजे का गुंजोल हेलिपैड पर भव्य स्वागत किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, सांसद हरिओम सिंह राठौड़, मगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष हरिसिंह रावत, विधायक कल्याणसिंह चौहान, सुरेन्द्रसिंह राठौड़, जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी, राजसमंद नगर परिषद सभापति सुरेश पालीवाल एवं उपाध्यक्ष अर्जुन मेवाड़ा, नाथद्वारा नगरपालिका अध्यक्ष लालजी मीणा एवं उपाध्यक्ष परेश सोनी, समाजसेवी भंवरलाल शर्मा तथा रेलमगरा प्रधान प्रभुलाल भील ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से क्षेत्रीय विकास व समसामयिक हालात के बारे में संक्षिप्त चर्चा भी की।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे