मानव अधिकारों के समर्थक थे बाबा साहेब - वरिन्द्र शर्मा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017, 5:38 PM (IST)

बठिंडा। भाजपा शहर कार्यकारिणी की ओर से शुक्रवार को स्थानीय रोज गार्डन स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वरिंद्र शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित किए। समारोह के दौरान वरिंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी की ओर से आज का दिन समरसता दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डाॅ साहब ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में लगा दिया। वे मानव अधिकारों के समर्थक थे। उन्होंने भारत का संविधान तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। वे महान बुद्धिजीवी थे, जिनके पदचिन्हों पर हमें चलना चाहिए। इस मौके पर जिला सचिव दलजीत रोमाना, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के राम पुकार, मंडल महासचिव मुनीष कांसल, मंडल उपाध्यक्ष अनिल गर्ग और लवली चैधरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे