HERO ने लाॅन्च किया नया Pleasure Scooter

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017, 5:18 PM (IST)

BSIII टेकनोलाॅजी वाले वाहनों के बंद होने के बाद सभी कंपनियों ने अपने माॅडल को अपडेट करना शुरू कर दिया है या फिर कर रहे हैं। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर्स कंपनी मोटोकाॅर्प ने भी अपनी मौजूदा रैंज को अपडेट करना शुरू कर दिया है। अब हीरो ने अपने पाॅपुलर प्लेज़र स्कूटर को भी BSIV इंजन के साथ अपडेट किया है। प्लेजर स्कूटर को नए कलर, नए ग्राफिक्स और AHO (आॅलवेज हैडलैंप आॅन) फीचर के साथ लाॅन्च किया गया है। पसंद करने के लिए कलर विकल्प की भारी रैंज यहां मौजूद है। 3 ड्यूल और 4 सिंगल कलर के विकल्प यहां दिए गए हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हीरो प्लेज़र की कीमत है 65,140 रूपए, जो एक्सशोरूम, दिल्ली रखी गई है। BSIII माॅडल से यह दाम एक हजार रूपए ज्यादा है। सेगमेंट में 2017-हीरो प्लेज़र का मुकाबला टीवीएस स्कूटी जे़स्ट और होंडा एक्टिवा आई से है। इस स्कूटर का ग्राउण्ड क्लेरेंस 125mm और फ्यूल टैंक 5 लीटर का है। वजन केवल 101 किलोग्राम है। ब्रेकिंग के लिए आगे व पीछे दोनों तरफ 130mm ड्रम ब्रेक देखने को मिलेंगे।

आलिया को ऑडीQ-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी

इस प्रिमियम स्कूटर में 102cc का इंजन लगा है जो 75PS की पावर 7000rpm पर जनरेट करता है। वहीं 5000rpm पर 8.1Nm का टाॅर्क मिलेगा। फ्रंट स्टोरेज कंपार्टमेंट में चार्जिंग सोकेट भी दिया गया है। वहीं सीट के नीचे स्पोरेज बूट में LED लाइट भी देखने को मिलेगी। 6 स्पोक अलाॅय व्हील के साथ लंबे टर्न इंडीकेटर्स भी यहां दिए गए हैं।

देश की टॉप 6 Superbikes, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान