यह फोटो देख मां के उड़ गए होश, आप भी देखिए चौंकाने वाला सच

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017, 5:09 PM (IST)

लंदन। हर माता-पिता अपने बच्चों की मौज-मस्ती के क्षण को यादों में संजाकर रखते है। बच्चे बडे होने के बाद उनकी बचपन की फोटो या वीडियो देखकर स्मरण करते है यह उस जगह की यादें है। ऐसा ही कुछ आस्ट्रेलिया की रहने वाली बियंका डिकिंसन भी कर रही थी।

बियंका डिकिंसन अपनी दो साल की प्यारी बच्ची के साथ अपने घरी के पीछे खेल रही थी। वह अपनी प्यारी बच्ची की खिलखिलाती हुई फोटो भी खीच रही थी। फोटो को देखकर मां के होश उड गए। खतरे को भाप बियंका ने अपनी बेटी मौली को वहां से तुरंत खींच लिया। उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए पूरी कहानी को विस्तार से बताया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अच्छी तस्वीरें लेने के लिए बियंका ने मौली को लकडियों के ढेर के पास खड़ा कर दिया। जब बियंका इस फोटो को ले रही थीं तो अचानक उन्हें लगा कि लकड़ी का एक लठ्टा हिल रहा है। वह काफी सहम गईं, लेकिन तुरंत ही उन्हें एहसास हुआ कि इनमें से एक लडक़ी नहीं बल्कि मौली के करीब एक खतरनाक सांप मौजूद था। कोई ऐसा वैसा सांप नहीं, ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक प्रजाति का ईस्टर्न ब्राउन स्नेक था। बेटी को सांप के करीब देख बियंका के होश उड गए। ये सांप मौली के पैरों से बस कुछ ही सेंटीमीटर दूर था।

जिगर और दिल चाहिए यहाँ जाने के लिए

उन्होंने तुरंत मौली को वहां से खींच लिया। घर आने के बाद बियंका ने अपने कैमरे में कैद की गई फोटोज देखी, जिसमें उनकी बेटी मौत से बस चंद कदमों की दूरी पर खडी थी। ये सांप लकडी के टुकडे सा दिखाई दे रहा था। अगर वो हिला नहीं होता, तो शायद मौली उसके और पास चली गई होती और उसकी जान को भी खतरा हो सकता था।

दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!