समरता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017, 4:53 PM (IST)

भरतपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) भरतपुर ने शुक्रवार को अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजा बदनसिंह में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरीशंकर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि आर. सी. वर्मा विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम थे। मुख्य वक्ता ने कहा कि देश में व्याप्त सामाजिक भेदभाव को मिटाने में शिक्षक बहुत बडी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। शिक्षक ही कमजोर वर्ग को राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ सकते हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय व सामाजिक विचारधारा के ओत-प्रोत व्यक्तित्व थे। मुख्य अतिथि प्रेम सिंह आर्य प्रधानाचार्य राउमावि खैमराकलां ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में अपनाएंगे तभी देश और समाज में भाईचारा व समरसता पैदा हो सकता है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सिंह ने विषय परिवर्तन किया व संरक्षक मूलचंद आर्य ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में श्याम सुन्दर कटारा, दिनेश पाराशर, दीनदयाल शर्मा, मंगतूराम, सत्येन्द्र, नरेन्द्रपाल, योगेश शर्मा, महेश चंद, लक्ष्मन सिेंह, अनिल कुमार, महेन्द्र सिंह, राजेश, मनीराम, उमेश सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री राम नरेश सिंह राठौड़ ने किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे