भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का प्रदेश स्तरीय समारोह पानीपत में होगा - गौतम

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017, 4:34 PM (IST)

पानीपत। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का प्रदेश स्तरीय समारोह 2 जुलाई को पानीपत में आयोजित होगा। इस मौके पर प्रदेश भर से ब्राह्मण सभा सहित अन्य समुदाय के लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पानीपत के सेक्टर 13-17 ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों में ब्राह्मण महासंघ जुट गया है। प्रदेश भर में सभी जिलाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है। ब्राह्मण संघ का शहरी अध्यक्ष राजेश शर्मा को नियुक्त किया गया। आगामी 7 मई को प्रदेश के अधिकारियो की मीटिंग भी पानीपत में आयोजित होगी, जिसमें तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।

ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित गौतम ने बताया कि भगवान परशुराम एक वर्ग विशेष के नहीं, बल्कि सभी के हैं। इसीलिए प्रदेश भर से सभी वर्ग इस आयोजन में भाग लेंगे। गौतम ने बताया, 1 जून को जिला भर में रथ यात्रा और बाइक रैली निकालकर जनता को संदेश दिया जायेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग लें सकें।

उन्होंने बताया कि इस रैली को पूर्व आईजी रविकांत शर्मा हरी झंडी दिखाएंगे ,साथ ही ब्राह्मण समाज जल्द देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपेगी और भगवान परशुराम जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग करेगी ,उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द मिशन 2019 शुरू किया जायेगा,ताकि राजनीती में पढ़ेलिखे ब्राह्मण नेताओं की संख्या बढ़ा सकें। मीटिंग में ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र हल्दाना ,प्रदेश प्रवक्ता राजेश कौशिक ,सचिव शिवकुमार ,मास्टर अशोक ,मोहन लाल डाहर आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे