जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017, 2:40 PM (IST)

भरतपुर। शहर के गोपाल गढ़ जघीना गेट से लापता हुए एक युवक का शव शुक्रवार को गांव के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर के गोपालगढ जघीना गेट निवासी अनिल गुरुवार दोपहर को घर से शेव बनवाने की बात कह कर निकला था। रात तक भी वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे हर जगह तलाश कर रहे किया। शुक्रवार सुबह जब परिजन थाने पर युवक के बारे में जानकारी लेने गए तब पता चला कि थाना उद्योग नगर पुलिस को एक युवक का शव जघीना गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। जिस पर परिजन जिला अस्पताल पंहुचे उन्होने युवक की शिनाख्त कर ली। मृतक का नाम अनिल बताया गया है। मृतक के परिजन को जब बताया गया कि युवक ने जगल में फांसी लगा अपनी जिन्दगी खत्म कर ली तो उन्होंने इसे आत्महत्या मानने से इंकार कर दिया और इसकी हत्या की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे