करिश्मा के पूर्व पति ने की तीसरी शादी, किसी को कानों कान खबर नहीं

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017, 2:34 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कपूर और प्रिया सचदेव की शादी कल रात नई दिल्ली में हुई है। हालांकि संजय या फिर उनके परिवार की तरफ से अभी तक इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन आई खबरों के अनुसार जल्द ही परिवार और करीबी दोस्तों के साथ न्यू यॉर्क में रिसेप्शन पार्टी होगी।

पिछले महीने से चर्चा थी कि करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने 13 अप्रैल को दिल्ली में एक छोटी सेरेमनी में मॉडल प्र‍िया सचदेव से शादी करने वाले है।

गौरतलब है कि, करिश्मा और संजय पिछले साल अलग हो गए थे, और ‘राजा हिंदुस्तानी’ फेम एक्ट्रेस ने अपने तलाक की वजह में एक प्रिया और संजय के अफेयर को बताया था। हालांकि जानकारों की मानें तो संजय और उनका परिवार बिल्कुल नहीं चाहता कि इस शादी की चर्चा हो। इसलिए फिलहाल कहीं तस्वीरें भी सामने नहीं आई हैं।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इसकी वजह बताई जा रही है कि करिश्मा से तलाक के बाद संजय अपनी लाइफ को दोबारा लाइमलाइट में नहीं लाना चाहते थे। आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले ये खबरें सामने आईं थी कि संजय और प्रिया की शादी न्यूयॉर्क में हो सकती है लेकिन कल अचानक ही ये खबर आई कि संजय ने राजधानी दिल्ली में ही प्रिया संग सात फेरे ले लिए हैं।


बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों का लंबा कद अभिनेताओं के लिए आफत

यह संजय की तीसरी और प्रिया की दूसरी शादी है। प्रिया की शादी इससे पहले होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से हुई थी। संजय कपूर और प्रिया पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। प्रिया उदय चोपड़ा-तनिशा मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘नील एंड निक्की’ में नजर आ चुकी हैं।


आज है सुपरस्टार लेकिन कभी थे अय्याश आशिक!

करिश्मा कपूर ने सितंबर 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। दोनों के समाइरा (12) और कियान राज कपूर (7) नाम के दो बच्चे भी हैं।
साल 2010 में करिश्मा ने दोनों बच्चों के साथ संजय कपूर से अलग होने का फैसला किया था। जून 2016 में दोनों का तलाक हो गया और इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी थी।

‘शोले’ एक दृश्य को फिल्माने में लगा इतना वक्त, आज बनती हैं 6 फिल्में

वहीं करिश्मा काफी समय से बिजनेसमैन संदीप को डेट कर रही हैं। अक्सर ही ये दोनों साथ में पार्टी करते या फिर छुट्टियां मनाते भी नजर आ जाते है।

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों