केवल उनके लिए जो कहें, ये दिल मांगे मोर ...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 अप्रैल 2017, 5:26 PM (IST)

स्टंट एक ऐसा नशा है जिसकी लत एक बार लग जाए तो छुडाए नहीं छूटती। यह शराब के नशे की तरह ही है कि जब तक सिर के ऊपर तक न चढ जाए, तब तक मजा नहीं आता। कई बार इस तरह के स्टंट जानलेवा और हद से ज्यादा खतरनाक भी हो सकते हैं, इसलिए हमेशा ही बताया जाता है कि स्टंट करें, यह कोई बुरी चीज नहीं है लेकिन जो भी करें, सेफ्टी के साथ करें। आपने भी अपनी लाइफ में कई सारे स्टंट देखे होंगे, पर हम आज आपको एक असल स्टंट टीम से मिलवाने जा रहे हैं। यह टीम या यूं कहें यह ग्रुप देश का सबसे शानदार स्टंट ग्रुप है जो पिछले कुछ सालों में इंटरनेशनल स्तर तक अपनी पहचान बना चुका है। यहां तक की इनकी टीम का एक सदस्य टोनी पल्सर स्टंट मेनिया के टाॅप 3 तक भी पहुंच चुका है। आज का हमारा यह खास आर्टिकल केवल उन्हीं डेयरिंग लोगों के लिए है जो स्टंट लवर्स हैं और ये दिल मांगे मोर का फलसपा अपने दिल में पाले हुए हैं। खबर के अगले पार्ट में हमने एक वीडियो दिया है ताकि आप समझ सकें कि असल में बाइक स्टंट कहते किसे हैं .....

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राजस्थान की सरजमीं पर एक सुनसान बिल्डिंग पर शूट किया गया यह एक लाइव स्टंट है जिसे फिल्माया है SteelSilencers (स्टीलसाइलेंसर्स) ग्रुप के सदस्य दिग्विजय, टोनी और भवानी ने। तीनों ही फ्री स्टाइल स्टंट राइडर हैं। टीवीएस की अपाचे आरटीआर बाइक से किए गए यह स्टंट किसी जानलेवा माहौल से कम नहीं है लेकिन यह इन तीनों का स्टंट के लिए प्यार ही है जो ऐसे खतरों से खेलने से बाज नहीं आते हैं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढता जाएगा, आपको इनके किए गए स्टंट और एडवेंचर कलाबाजीयों का मजा और आता जाएगा। स्टाॅपी, बैक फ्लिीपर, बैक व्हील ड्राइविंग सहित कई ऐसे-ऐसे स्टंट हैं जिनके नाम तो केवल ये तीनों ही बता सकते हैं। इस वीडियो में दिखाए गए स्टंट एक से बढ़कर एक हैं, जिन्हें देखकर आप बखुबी समझ सकते हैं।

दो हजार रूपए में मिलेगी हार्ले से लेकर बुलट, जानिए कैसे

हमने इस तरह के कई स्टंट फिल्मों और खासतौर पर हाॅलीवुड फिल्मों में खूब देखे हैं। यही वजह है कि हमसे से कईयों का यही कहना है कि यह सब कुछ केवल फिल्माया गया है, लेकिन हम आपको बता दें कि यह सब लाइव परफाॅर्मेंस है। कुछ इसी तरह की इनकी प्रेक्टिस भी होती है जिसमें इन्हें चोट भी लगती है और घायल भी होते हैं। लेकिन इनके लिए स्टंट ही सब कुछ है इसलिए चोट इन्हें नहीं रोक सकती। आपको बता दें कि पल्सर स्टंट मेनिया के सेमी फाइनल में टोनी स्टंट करते हुए गंभीर घायल हो गए थे और उन्हें वहीं से अस्पताल ले जाया गया था लेकिन फिर भी उनका जोश कम नहीं हुआ। स्टीललाइलेंसर्स ग्रुप में सभी बाइक स्टंटर नहीं हैं। वीडियो के बीच में आपने साइकिल स्टंट भी जरूर देखा होगा। एविएटर पर भी स्टंट किया जा सकता है।

Test Drive: केवल फाॅर्मल्टी नहीं, जरूरी है यह काम

वीडियो के आखिर में तीनों बाइकर्स को गिरते और घायल होते हुए भी दिखाया गया है। साथ ही इतनी ऊंची बिल्डिंग पर स्टंट में अगर थोडी भी चुक हो तो कोई हादसा भी हो सकता है। लेकिन हम आपको बता दें कि दिखाए गए सभी बाइकर्स प्रोफेशनल स्टंटर हैं। अगर आप भी यह सब ट्राय करने का मानस बना रहे हैं तो हम आपको बात दें कि प्लीज इन्हें ट्राय करने के बारे में सोचें भी नहीं। इन सब को करने से पहले काफी तैयारी और ट्रेनिंग की जरूरत है। उसके बाद भी सेफ्टी का काफी ध्यान रखा जाता है। यह आर्टिकल केवल आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार किया गया है ताकि आप स्टंट और बाइकर्स की दुनिया को करीब से जान और समझ सकें।

आलिया को ऑडीQ-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी