फोर्ब्‍स ने जारी की 30 नामचीन महिलाओं की लिस्ट, जानें कौन है लिस्ट में ?

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 अप्रैल 2017, 2:27 PM (IST)

नई दिल्ली। मशहूर मैगजीन फोर्ब्‍स ने 30 अंडर 30 एशिया की लिस्‍ट जारी की है। इसमें देश विदेश की कई नामचीन महिलाओं को जगह मिली है। आपको जानकर खुशी होगी अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी टॉप सेलिब्रिटीज की लिस्‍ट में जगह मिली है।


वहीं पाइनर वुमेन की भी एक लिस्‍ट जारी की गई है, इसमें भारत की ओर से क्रिस्‍टीन कगेत्‍सु, दीपा कर्माकर, साक्षी मलिक, रिचा सिंह, लीजा वोन रेबेनाऊ का नाम शुमार है।


फोर्ब्‍स की 30 अंडर 30 लिस्‍ट में जिन महिलाओं को पाइनर वुमेन लिस्‍ट में रखा गया है।

लिस्ट मे हैं...

मालदीव्‍स की सफाथ अहमद जहीर, हॉन्‍गकॉन्‍ग की चान यूएनतिंग, दक्षिण कोरिया की चो सोदाम, दक्षिण कारिया की चोई मिसुन, सिंगापुर का ग्रुप फ्रीडम कप्‍स , चीन की फू युआनहुई, थाईलैंड की अरिया जुतानूगर्न, भारत की क्रिस्‍टीन कगेत्‍सु, भारत की दीपा कर्माकर, बांग्‍लादेश की शौगत नाजबीन खान, दक्षिण कोरिया की किम हुन जुंग, ऑस्‍ट्रेलिया की विकी ले, दक्षिण कोरिया की ली जिसू, चीन की लियू वेन, भारत की साक्षी मलिक, मलयेशिया की नीलोफा, म्‍यंमार की सैंडी सीन थीन, भारत की तृशा शेट्टी, भारत की रिचा सिंह, अफगानिस्‍तान की पेराडाइज सौरोरी, वियतनाम की सुबोल, जापान की मारिया सुरुओका और भारत की लीजा वोन रेबेनाऊ शामिल हैं।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे