पेरिस में जेनिफर एनिस्टन, थेरॉक्स की लव वाली सेल्फी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 अप्रैल 2017, 12:42 PM (IST)

हॉलीवुड के स्टार कपल जेनिफर एनिस्टन और जस्टिन थेरॉक्स फिलहाल पेरिस में एक-दूसरे के साथ कुछ खास पल बिता रहे हैं। वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, थेरॉक्स ने एनिस्टन के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर में यह जोड़ा बहुत खुश नजर आ रहा है। यह सेल्फी एक फैशन कार्यक्रम की है जिसमें इस जोड़े को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था।



अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

थेरॉक्स ने तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘इन लूव्रे।’ एनिस्टन और थेरॉक्स ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद अगस्त 2015 में शादी कर ली थी।

यह हसीना दिन में कई बार लगाती है घोडों की क्रीम!