गर्भधारण से पूर्व रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 अप्रैल 2017, 11:14 PM (IST)

जालोर। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड नई दिल्ली चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सायला ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्र सुराणा पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 15 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं की प्रसव जांच परामर्श दिया गया। एनके चौहान ने बताया कि गर्भधारण से बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर हजाराम, पुप्पलता, मुमल कंवर, राऊदास देवासी, प्रमोद शर्मा, दिनेश कुमार गर्ग सहित लोग मौजूद थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे