जयपुर। प्रभारी एवं गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि ये बैठक दो चरणों में होगी। पहले चरण में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जयपुर विद्युत वितरण निगम, वन विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग और द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, महात्मा गांधी नरेगा योजना, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, स्वच्छ भारत अभियान और सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों और प्रगति की समीक्षा की जाएगी।