EVM को लेकर बीएसपी का हल्ला बोल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 अप्रैल 2017, 2:57 PM (IST)

गाजियाबाद। बीएसपी नेताओं ने जिला मुख्यालय के बाहर धरना दिया। ईवीएम की गड़बड़ी को देखते हुए पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग रखी, सभी जिला मुख्यालयों पर बीएसपी ने धरना प्रदर्शन किया नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार से बीजेपी ने धांधली की उसी वजह से बीजेपी दोनों प्रदेशों में जीती है और आने वाले समय में ईवीएम की सेवा को समाप्त कर पुरानी प्रणाली के माध्यम से ही चुनाव व्यवस्था की जाए जिससे सही प्रकार से रिजल्ट सामने आ सके।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे