यहां हुए हादसे ने दहला दिया सभी का दिल...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 अप्रैल 2017, 7:36 PM (IST)

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन की खुंजा कॉलोनी में सोमवार को हुए एक हादसे से सभी का दिल दहला दिया। स्थानीय निवासी दर्शन सिंह नाम का एक व्यक्ति अपनी पति और बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी फंदे पर झूल गया।

जंक्शन की नई खुंजा के वार्ड तीन के लोग सोमवार को उस समय हैरत में पड़ गए, जब किराये के मकान में रहने वाले दंपती के शव संदिग्ध हालात में मिले। पति फंदे पर झूल रहा था तो पत्नी का शव चारपाई से बंधा हुआ था। मृतका के मुंह से झाग निकल रहा था। दंपती का मासूम बेटा-बेटी भी पास ही अचेतावस्था में पड़े थे। सूचना फैलने पर वार्ड में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रथमदृष्टया पुलिस पति-पत्नी की आपसी कलह को घटनाक्रम से जोडकऱ देख रही है। संभावना जताई जा रही है कि पति ने पत्नी को जहर दे खुद कमरे की छत में लगे सरिये से रस्सी बांधकर जान दे दी। फिलहाल शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार नई खुंजा वार्ड तीन निवासी एक महिला किसी कार्य से सोमवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाले दर्शन सिंह (35) पुत्र कालासिंह के घर गई। वहां का दृश्य देख उसके होश उड़ गए। दर्शन सिंह खुद फंदे पर झूल रहा था। पास ही चारपाई पर उसकी पत्नी सुनीता का शव पड़ा था। उसके मुंह पर झाग जमी हुई थी तथा हाथ-पैर चारपाई से बंधे हुए थे। पास ही एक चारपाई पर दंपती का बेटा दीपक व बेटी ज्योति बेहोश पड़े थे। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र जाखड़, जंक्शन थाने के एएसआई लाल बहादुर व शंभूदयाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों को इलाज के लिए चिकित्सालय भिजवाया। पड़ोसियों के अनुसार ये परिवार 15 दिन पहले ही इस घर में रहने आया था और उन्हें नहीं पता कि इस घटना के क्या कारण रहे हैं।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुलिस के अनुसार मौका मुआयना करने के दौरान सामने आया कि पति-पत्नी ने साजिश के तहत रात को किसी समय घर में खीर बनाई और उसमें जहर मिलाया। दर्शन सिंह ने बच्चों को गहरी नींद के लिए नशे की गोलियां खिला दीं। इसके बाद सुनीता ने विषाक्त खीर का सेवन किया। जहर के असर से सुनीता तड़पे नहीं और बच्चों को पता नहीं चले इसलिए दर्शन सिंह ने चारपाई पर कपड़े से सुनीता के हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद खुद रस्सी से फंदा बनाकर उस पर झूल गया। कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। नशे में बच्चों को भी पूरी रात घटनाक्रम का पता नहीं चला।



दहेज नहीं लाई तो माथे पर गुदवाया मेरा बाप चोर, शरीर पर गालियां

जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान बच्चों के पेट से नशे की गोलियां भी निकलीं। फिलहाल पुलिस दोनों बच्चों के होश में आने का इंतजार कर रही है। उनके होश में आने के बाद ही घटना की सत्यता सामने आने की संभावना है। इस संबंध में पुलिस ने मृतका सुनीता के धूरी पंजाब में पीहर पक्ष को सूचना दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।

कुल्फी की रेहड़ी
लगाता था



फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

जानकारी के अनुसार दर्शनसिंह कुल्फी की रेहड़ी लगाता था। आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर थी। करीब 15 वर्षों से वह नई खुंजा में रह रहा था। बताया जा रहा है कि किराये के मकान में रहने वाले दर्शनसिंह व मकान मालिक का किराया को लेकर अक्सर विवाद रहता था। करीब 15 दिन पहले ही उसने नई खुंजा के हुसैन जोईया का मकान किराये पर लिया। इससे पहले वह नई खुंजा के ही एक अन्य व्यक्ति के किराये के मकान में रहता था, लेकिन समय पर किराया न देने के कारण मालिक से विवाद के कारण उसे मकान छोडऩा पड़ा। करीब दो माह पहले बिजली का बिल नहीं भरने पर विद्युत विभाग ने दर्शन सिंह का कनेक्शन काट दिया था। दर्शन सिंह की पत्नी सुनीता भी मजदूरी करती थी।


ये कैसा मंगेतर! जीजा और दोस्तों के हवाले की पत्नी