भीलवाड़ा। पेड़ काटने का विरोध करने पर हरियाढाणा ग्राम में महिला ललीता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार एवं ललीता को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को परशुराम सेना ने मुख्यमंत्री के नाम भीलवाड़ा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ब्राह्मण नेता आजाद शर्मा ने कहा कि 25 मार्च 2017 को बिलाड़ा उपखण्ड के हरियाढाणा में पेड काटने का विरोध करने पर ललीता दाधीच को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया गया था। इसका पुलिस में मामला भी दर्ज कराया गया था, लेकिन आज तक पुलिस ने किसी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके चलते समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शर्मा ने यह भी कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके ललिता को शहीद का दर्जा दिलवाया जाए।