दूसरों में बुराई की बजाय देखें अच्छाई - धर्मगुरु

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 अप्रैल 2017, 5:12 PM (IST)

टोंक। पांच बत्ती स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर ज्ञान प्रचारक महात्मा रमेश कुमार ने कहा कि आज इंसान बुराई का बोझ अपने ऊपर लेकर बैठा हुआ है। इंसान की प्रवृति ऐसी हो गई है कि वो दूसरों की बुराई देखता है। ऐसा करने से उसमें भी बुराई भर जाती है और वो सफलता हासिल नहीं कर पाता। ऐसे में हमें सिर्फ दूसरों की अच्छाई को देखना चाहिए। जिससे हमारे अंदर भी अच्छाई आए और हम सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने लोगों ने घमंड का त्याग करने की भी अपील की। इस मौके पर मीडिया सहायक सीताराम निरंकारी, गजराज सिंह, जोगेन्द्र, सन्दीप खंगार, श्योजीराम, अशोक, कविता नायक, मेघा, सन्तरा, परमेश्वरी और सावित्री भी मौजूद रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे