बॉबी की वापसी सनी के साथ, निर्देशन श्रेयस तलपडे का, फिल्म...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 अप्रैल 2017, 09:43 AM (IST)

मराठी फिल्म पोश्टर बॉयज की व्यापक सफलता के बाद इस फिल्म को अभिनेता श्रेयस तलपडे ने हिन्दी में बनाया है जिसमें उन्होंने सनी देओल, बॉबी देओल के साथ स्वयं को पेश किया है। इस फिल्म को बॉबी देओल की कम बैक फिल्म कहा जा सकता है। लंबे समय से बॉबी फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार वे अपने पिता और भाई के साथ यमला पगला दीवाना-2 में नजर आए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर असफलता का सामना करना पडा था। सनी देओल ने अपनी वापसी घायल वंस अगेन के जरिए की और अपने भाई बॉबी की वापसी के लिए उन्होंने श्रेयस तलपडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म सितंबर की 8 तारीख को प्रदर्शित होगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

फिल्म पोश्टर बॉयज से श्रेयस तलपडे अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह पांचवीं फिल्म है जब दोनों देओल भाई किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले यह लोग दिल्लगी, यमला पगला दीवाना, यमला पगला दीवाना-2 और ‘अपने’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म के बारे में यह जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट के माध्यम से लोगों को दी है। तरन के इस ट्वीट के साथ फिल्म का एक पोश्टर भी है, जिसमें एक कैलेंडर बना हुआ है और उस तीनों ही लीड कलाकारों की तस्वीरें बनी हुई हैं। साथ ही इस पोश्टर पर लिखा हुआ है कि आप अपना कैलेंडर प्लान कर लीजिए।

बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत