भीलवाड़ा। पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में कार्रवाई करते हुए शनिवार को शहर से 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। प्रतापनगर थाना प्रभारी नवनीत व्यास ने कहा कि शहर में बढ़ते अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने आदेश दिए थे। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाडा व डीएसपी राजेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में सभी थानाधिकारियों की एक टीम का गठन किया। इस टीम ने जवाहर नगर में तलवार सहित जहां निसार को आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। साथ यही पर स्टॉफ के साथ बदसलूकी करने के मामले में विवेक शर्मा और धनप्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 10 आरोपियों को धारा 151 के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।