योगी ने दिए मायावती राज में हुए चीनी मिल घोटाले की जांच के आदेश

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 अप्रैल 2017, 08:20 AM (IST)

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार बडे फैसले ले रहे हैं। योगी आदित्यनाथ देर रात तक काम कर रहे हैं। कल आधी रात तक चली बैठक में योगी सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देने का फैसला किया है। साथ ही मायावती राज में हुए चीनी घोटाले की जांच के आदेश भी दिए हैं। आधी रात तक चली इस बैठक में कई विभागों ने अपना लेखा-जेखा पेश किया। कल योगी के सामने पीडब्लूडी, आवास और शहरी नियोजन, इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी और परिवहन विभाग के अफसरों ने का प्रजेंटेशन दिया था।

गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान:

योगी आदित्यनाथ ने देर रात तक मंत्रियों और अफसरों की बैठक ली। इस बैठक में योगी सरकार ने फैसला किया कि मौजूदा साल का गन्ना बेचने वाले किसानों को 23 अप्रैल तक हर हाल में भुगतान करना होगा। यह आदेश आदेश चीनी मिलों को दिया है। ऐसा न करने वाले मिल मालिकों पर केस होगा।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

चीनी मिल घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश:
गन्ना किसानों को राहत देने के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने मायावती राज में 21 चीनी मिलों को बेचने में हुए 11 हजार करोड रुपये के हुए घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर जरूरी हुआ तो इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश भी की जा सकती है।

यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज