कोटा। पानी की किल्लत से आए दिए परेशान लोगों ने शुक्रवार को विज्ञान नगर जलदाय चौकी पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने चौकी में कार्यरत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को बाहर निकालकर कार्यालय में ताला लगा दिया और धरना देते हुए प्रदर्शन किया।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्थानीय लोगों का ये हंगामा करीब 45 मिनट तक चला। जानकारी के मुताबिक विज्ञान नगर स्थित संजय नगर बस्ती में काफी दिनों से पानी की किल्लत है। जिसके लिए कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी आज तक पानी की किल्लत को दूर नहीं किया गया है।
यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...
महिलाओं का कहना है कि दिनभर में एक ही बार पानी आता है, लेकिन उसका दवाब भी कम होता है। जिसकी वजह से घर के कोई भी काम नहीं हो पाते हैं। वहीं स्थानीय निवासियों ने जलदाय विभाग को दस दिन का अल्टीमेटम देते हुए पानी की किल्लत दूर नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।