नई दिल्ली। काफी समय पहले बंद हुआ भारत और बांग्लादेश रेल यातायात एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली यह ट्रेन नेपाल और भूटान को भी जोड़ेगी। चार देशों को जोडऩे वाली इस नई ट्रेन से सीमा पार के इलाकों में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसी सिलसिले में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी चार दिवसीय यात्रा के तहत शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंची हैं।
1965 से पहले चलती थी ट्रेन
बांग्लादेश जब पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा था उस समय भी दोनों के बीच ट्रेन चलती थी, लेकिन 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था। 1965 के युद्ध के दौरान सीमामार के सभी रेल रूट बंद कर दिए गए थे। साथ ही भारत ने अपनी रेल लाइनों को मीटर गेज से बदलकर ब्रॉड गेज कर लिया था जिससे यह रूट पूरी तरह से बंद हो गया था।
इन इलाकों से गुजरेगी भारत-बांग्लादेश ट्रेन
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत-बांग्लादेश सीमा, चिलाहाटी से हल्दीबारी, बिराल से
राधीकापुर, बीनापोल से पेट्रापोल, रोहानपुर से सिंघाबद, शाहबाजपुर से
मोहिसान और बूरीमारी से चांगराबंधा। ढाका के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया
कि यह रेल शुरू होने से काफी समय से बंद पड़े रेल रूट फिर से शुरू हो
पाएंगे, साथ ही जहां से ट्रेन गुजरेगी उन इलाकों के आसपास व्यापार और
पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अभी भारत बांग्लादेश के बीच कोलकाता से ढाका तक
मैत्री एक्सप्रेस चल रही है जिसे 2008 आठ में फिर से शुरू किया गया था। यह
ट्रेन अभी दोनों ओर से एक सप्ताह में तीन बार चलती है।